जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारिओं की जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार शामिल हूए।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं । जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा 4 सितंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस पार्टी की महंगाई बेरोजगारी के विरोध में हल्ला बोल रैली होगी,जिसमें बदायूं कांग्रेस का हर कार्यकर्ता शामिल होगा। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार ने कहा जनपद बदायूं की हर विधानसभा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एक एक बस भरकर दिल्ली जाना प्रदेश कांग्रेस ने सुनिश्चित किया गया है जिसकी जिम्मेदारी को संगठन और पूर्व प्रत्याशी विधानसभा मिलकर निर्वाहन करेंगे। जिला महासचिव कुँवर अंकित चौहान ने गृह विधानसभा क्षेत्र बिसौली, विधानसभा क्षेत्र बिल्सी से दो बसों की जिम्मेदारी निर्वाहन करने के साथ अन्य पूर्व प्रत्याशियों ने भी जिम्मेदारी ली। बैठक में जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह, जिला महासचिव रामरतन पटेल,महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उपासना चौहान,महासचिव लोकपाल सिह, महासचिव कृष्णवीर सिंह,उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव,मोरपाल प्रजापति जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस। जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक बफाती मियां,जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया आकाश पाठक,उपाध्यक्ष सोशल मीडिया शशांक राठौर,सचिव हाजी नुशरत अली, जिलाध्यक्ष एससी एसटी मुनेद्र कनौजिया,व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

