बेखौफ बदमाशों ने घर मे घुसकर की लाखों रूपये की चोरी, बदमाशों व महिलाओं मे हुई जमकर भिड़ंत, नही लिखी गई रिपोर्ट।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। घर में दाखिल हुए बदमाश बक्सा निकालकर ले गए। इसमें हजारों की नकदी समेत जेवरात थे। इधर, परिवार की युवतियों ने दरवाजा बाहर से बंद कर रहे बदमाशों को पकड़ना चाहा तो दरवाजे की खींचतान में एक युवती को चोट आई है। मामले की जानकारी पर यूपी 112 की पीआरवी मौके पर पहुंच गई। आज मंगलवार दोपहर तक कोतवाली की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। घटना उझानी कोतवाली इलाके के गंगोरा गांव में हुई। यहां रहने वाले रामौतार का घर गांव के बाहरी हिस्से में है। वह कोल्ड स्टोर में नौकरी करते हैं। सोमवार रात भी वह ड्यूटी पर गए थे। रात लगभग 1 बजे पास के खेत से बदमाश घर की छत पर चढ़ आए। वहीं कमरे में रखा बक्सा निकाल लिया। बदमाश बक्सा दरवाजे के रास्ते निकालकर ले जा रहे थे। इसी दौरान रामौतार की बेटी बेबी समेत उसकी भतीजी हेमलता व शर्मीला आदि जाग गईं। इन युवतियों ने विरोध किया और दरवाजा खोलना चाहा। जबकि गैंग दरवाजा बाहर से बंद करने की कोशिश में था। इसी खींचतान में बेबी की कलाई में चोट लग गई। बताया जाता है कि कलाई की हड्‌डी टूटी है। बक्से में सोने की चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, एक पैंडल, चांदी का बिछुआ, दो जोड़ी पायजेब व खड़ुए के अलावा 20 हजार कैश था। बदमाशों द्धारा आए दिन चोरी की घट्नाओं को दिया जा रहे अंजाम से ग्रामिणों मे भय व्याप्त है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!