सपा प्रत्याशी को चैयरमैन बनाकर पहनाएंगे ताज: सुरेश यादव ताज बाबा के समर्थको ने की सदर विधायक से टिकट दिलाने की मांग

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। रविवार को समाजवादी पार्टी के सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने शहर के नाला पीरबटावन का भ्रमण कर आम जनता से मुलाकात किया। इस दौरान पीरबटावन पूर्वी वार्ड संख्या 16 के सभासद ताज बाबा राईन के आवास पर सुरेश यादव दल बल के साथ पहुंचे। किसान नेताओं सहित शहर के तमाम संभ्रांत नागरिकों ने मौजूद सदर विधायक को फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसी के साथ ही वार्ड के सभासद ताज बाबा राईन ने उनके साथ पैदल भ्रमण कर वार्ड की समस्याओं तथा जर्जर रोडों से अवगत कराया। इस मौके पर सदर विधायक सुरेश यादव ने यह आश्वासन देते हुए कहा कि शहर के नाला पीरबटावन की रोडों और गलियों का निर्माण कार्य शीघ्र ही कराया जाएगा। गौसिया मस्जिद की रोड सहित शहर पर लाइट की व्यवस्था भी कराई जाएगी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने एक स्वर मे ताज बाबा राईन को समाजवादी पार्टी से टिकट दिलाने की सदर विधायक से अपील की। ताज बाबा राईन के प्रति लोगों की इस इच्छा शक्ति को देखते हुए सदर विधायक ने कहा कि इस बार नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिता कर नगर पालिका परिषद की कुर्सी पर बैठा कर ताज पहनाएंगे। इस मौके मुख्य रूप से किसान नेता शुऐब राईन, आसिफ एडवोकेट,बसलमान उर्फ सल्लू, हफीज सलमानी, आफताब, रफीक सलमानी, मुबीन राईन, एड. सरताज राईन, खुर्शेद राईन, शेखू राईन, जावेद लड्डन, नदीम रंग वाले, आजाद मलिक, इमरान जोगी, अरमान अंसारी, मुन्ना राईन व गौसिया मस्जिद के इमाम साहब सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!