भाकियू ने बिजली कटौती के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। इन दिनों जिले में लडख़ड़ाई बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु होने का नाम ही नहीं ले रही है। हालात यह है कि उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में कई घंटों तक बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। बिजली कटौती के कारण पेयजल व्यवस्था भी बाधित हो रही है। बिजली की कमी के चलते बिजली आधारित लघु उद्यमी भी बेरोजगारी की मार झेलने का मजबूर है। स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होने पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के युवा मंडल अध्यक्ष रोहित द्विवेदी ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर बिजली आपूर्ति सुचारु करवाने की मांग की है। उन्होंने एक्सईएन को बताया कि जल्द समाधान न होने पर भाकियू जन आंदोलन करेगी। श्री द्विवेदी ने कहा नगर में अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल है। जबकि शासन का स्पष्ट आदेश है कि शहर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाए। तथा जीर्ण क्षीर्ण हो चुके तार व खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदला जाए। ज्ञापन देने वालों में शिवा पाठक, अजीत सिंह ‘बब्बू‘, संतोष वर्मा, अंजनी मिश्रा एडवोकेट आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

Don`t copy text!