कनीज फ़ातिमा के सेवानिवृत्त होने पर नीरज पांडेय की अगुवाई में विद्यालय प्रधानचार्य विजय बहादुर ने भावभीनी विदाई दी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली, बाराबंकी।बुधवार को रफ़ी मेमोरियल इंटर कालेज की कनिष्ठ लिपिक कनीज फ़ातिमा के सेवानिवृत्त होने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ जिलाध्यक्ष नीरज पांडेय की अगुवाई में विद्यालय प्रधानचार्य विजय बहादुर ने भावभीनी विदाई दी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में रफी मेमोरियल इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर ने सेवानिवृत्त कनिष्ठ लिपिक कनीज फ़ातिमा के विद्यालय में 19 वर्षों के सरहानीय कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारी कभी सेवानिवृत्त नही होता है। सिर्फ कार्यक्षेत्र बदल जाता है और सेवानिवृत्त के पश्चात समाजिक दायित्वों की जिम्मेदारियां बढ़ जाती है।विद्यालय परिवार द्वारा कनिष्ठ लिपिक के दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान यूनियन इंटर कालेज रामनगर प्रधानचार्य कमलेश सिंह द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये।इस मौके पर शिक्षक एम.पी. मिश्रा, राघवराम,सत्य प्रकाश तिवारी, संजीव कुमार, दिनेश वर्मा, श्रवण कुमार, संदीप कुमार,विजय लक्ष्मी सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

