सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक लेखाकार राकेश कुमार श्रीवास्तव को भावभीनी विदाई दी गयी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। स्थानीय विकास खण्ड मुख्यालय पर बुधवार को सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक लेखाकार राकेश कुमार श्रीवास्तव को भावभीनी विदाई दी गयी। तथा अंगवस्त्र एव पवित्र ग्रन्थ देकर सम्मानित किया गया। ब्लाक प्रमुख रईस आलम ने लेखाकार राकेश श्रीवास्तव के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री श्रीवास्तव ने ब्लाक के विकास में जो योगदान दिया वह काफी सराहनीय है उन्होंने सेवानिवृत्त लेखाकार को शाल, अंगवस्त्र व् पवित्र ग्रन्थ गीता आदि देकर सम्मानित किया ।
लेखाकार राकेश श्रीवास्तव को विदाई देते हुए खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने कहा कि विदाई एक कटु सत्य है। श्री श्रीवास्तव मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वह अपने मातहतों से मित्रवत व्यवहार करते थे। और ग्राम प्रधानो को कोई शिकायत का मौका नहीं देते थे। अवर अभियंता आरईएस प्रमोद कुमार गौतम एव अवर अभियंता आर के प्रकाश ने कहा श्री श्रीवास्तव अच्छे व्यक्तिव्व के मालिक थे। हम लोगों के बीच श्रीवास्तव की कमी खटकेगी। लेकिन यह एक ऐसा कटु सच्चाई है कि इसे कोई रोक नहीं सकता है। जो भी व्यक्ति सरकारी सेवा में आया है उसे एक दिन सेवा निवृत्त होना है। इस दौरान सेवानिवृत्त लेखाकार हर्षित श्रीवास्तव ने अपने पिता के जीवन पर कविता सुनाई। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी रामनगर अमित त्रिपाठी, जेई आरईएस अनिल कुमार सिंह,सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम, एडीओ कृषि देवेंद्र कुमार, नवागत लेखाकार इंद्रमोहन, सचिव कृष्ण कुमार, विकास पांडेय, आशीष वर्मा, बीना चतुर्वेदी, मो0 आकिब जमाल, तकनीकी सहायक अजय वर्मा, सूरज प्रसाद, मदन लाल, दिलीप यादव, विजय मिश्रा सहित समस्त ब्लाककर्मी एव परिजन मौजूदरहे ।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

