मसौली स्थित शिव मन्दिर पर कजरी तीज के अवसर पर,भण्डारे का आयोजन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। कस्बा मसौली स्थित शिव मन्दिर पर कजरी तीज के अवसर पर ओम नमः शिवाय जाप एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें साधु-संतों के अलावा महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने पुडी, सब्जी और बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया।
कस्बा मसौली स्थित शिव मंदिर पर प्रति वर्ष की भांति इस बार भी कजरी तीज के अवसर पर ओम नमः शिवाय जाप एवं रुद्राभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम साधु-संतों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया उसके बाद कस्बे के महिलाएं पुरुष और बच्चों ने पुडी सब्जी और बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी, पूर्व ग्राम प्रधान राममूर्ति यादव, ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर कृपाशंकर सोनी, पप्पू सोनी, लल्लू राम जैसवाल, कमलेश मिश्रा, सन्तोष सोनी, टिल्लू सोनी, राहुल गुप्ता, राधेश्याम कश्यप,मिन्शू सोनी,राम सिंह मौर्या,रिन्कू कश्यप ,अरबिन्द कश्यप सहित लोग मौजूद थे।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

