जिला आबकारी अधिकारी बाराबंकी राजेंद्र प्रसाद के निर्देशन मे,दबिश के दौरान 14 स्थानों पर छापे में लगभग 40 लीटर शराब बरामद….
मोहर्रम अली उर्फ अनवर संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा (एसएम न्युज24 टाइम्स) 7860405035
बाराबंकी: आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी बाराबंकी,पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेश के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी बाराबंकी श्री राजेंद्र प्रसाद के निर्देशन मे दिनांक 31.08.2022को थाना हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम नरौली,पेचरुआ में स्थानीय पुलिस के साथ तथा असन्दरा थानांतर्गत ऐन्दीपुर , न्यौछान मे अखिलेश्वर नाथ सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 हैदरगढ़ मय अधीनस्थ स्टाफ प्रभावी दबिश दी गई। दबिश के दौरान 14 स्थानों पर छापे में लगभग 40 लीटर शराब बरामद की गयी ।4अभियोग पंजीकृत करते हुये 4 को गिरफ्तार कर 4 अभियुक्त को जेल भेजा। दबिश के दौरान उक्त ग्राम के ग्रामवासियों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया एवं आस पास अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन की गतिविधियों के संचालन होने के बारे में सूचना दिये जाने की भी अपील की गयी
।मोहर्रम अली उर्फ अनवर संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा (एसएम न्युज24 टाइम्स) 7860405035

