सड़क निर्माण में मानक की उड़ाई जा रही धज्जियां

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। बदोसराय रसूलपुर में जल निकासी के लिए सड़कों के किनारे नाला निर्माण कराया जा रहा। जिसमे ठेकेदारों द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग कर निर्धारित मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोषित ग्रामीणों ने मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय की अगुवाई में इसका विरोध कर जांच की मांग किया है। बदोसराय व रसूलपुर कस्बे में जल निकासी की गंभीर समस्या को देखते हुए जिला पंचायत द्वारा मुख्य मार्गों के किनारे लाखों रुपए खर्च कर नाला निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने के कारण बदोसराय किंतूर रोड पर बना नाला शटरिंग खोलते ही दरक गया। जिसके बाद अपनी कमी छुपाने के लिए ठेकेदारों ने उसमें सीमेंट का लेप लगा दिया। इसी प्रकार बदोसराय टिकैतनगर मार्ग पर रसूलपुर में कराए जा रहे नाला निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिसका ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को जमकर विरोध किया गया। ग्रामीण प्रहलाद कुमार राजकुमार कमली सतनाम यादव आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि नाले का पानी निकास पश्चिमी छोर पर बने मुख्य नाले के बजाय पूरब की तरफ कर दिया गया। जिससे रसूलपुर गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या हमेशा बनी रहेगी। वही निर्माण कार्य में घटिया किस्म की सरिया गिट्टी मोरंग का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे नाले की गुणवत्ता कमजोर होगी। जमीन पर बनने वाली फर्स भी मानक के अनुरूप नहीं डाली जा रही है। रसूलपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने घटिया नाला निर्माण का विरोध करते हुए इसको मानक अनुरूप बनवाए जाने की मांग किया। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि नाला निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत शासन से की जाएगी। शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!