एसओ के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से की कार्यवाही की मांग

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

फतेहपुर, बाराबंकी। नगर क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व्यवसायी को पुलिस द्वारा जबरन घर से उठा ले जाने का मामला तूल पकडता जा रहा है। स्थानीय व्यापार प्रतिनिधि व मेन्था ऑयल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक को मांगपत्र देकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है। नगर क्षेत्र में प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने गुरूवार को सायं चार बजे विधायक निवास पर पहुंचकर उनके मुलाकात कर और उनको अवगत कराया कि बुधवार की दोपहर मोहम्मदपुर खाला की पुलिस द्वारा पूर्व मेन्था व्यवसायी लाल बहादुर वर्मा को घर से उठा ले गयी। पुलिस व्यवसायी पर आरोप लगा रही थी कि लालबहादुर वर्मा ने चोरी के मेन्था ऑयल को क्रय किया है। गौरतलब है, असलियत यह है कि पीडित व्यवसायी लाल बहादुर वर्मा दो वर्ष पहले ही मेन्था व्यवसाय से किनारा कर चुके है। इस संबंध में नगर क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारियों ने नराजगी जताते हुए विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा को अपनी पीड़ा सुनाई, कि मोहम्मदपुर खाला पुलिस सम्भ्रान्त नागरिको को उठाने मे देर नही लगाती है, जबकि व्यापारियों के बढते दबाव के चलते मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने बुधवार की रात करीब 12 बजे सकुशल छोड दिया। गौरतलब है, नगर क्षेत्र के कई व्यापारियों ने सीएम योगी को पत्र भेजकर आरोप लगाया है, मोहम्मदपुर खाला एसओ ने कि कई किलो मेंथा तेल जमा कराने के बाद व्यापारी लाल बहादुर वर्मा को छोड़ा। इस घटना से व्यापारियों काफी आक्रोश व्याप्त है। गुरूवार को विधायक के आवास पहुंचकर व्यापारियों ने विरोध जताया और निष्पक्ष जांच कराकर कार्यवाही की मांग की। इस संबंध में एसओ धीरज सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया, कि व्यापारी को केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस घटनाक्रम की चर्चा क्षेत्र मे चर्चा जंगल में आग की तरह फैल रही है। इस मौके पर राजेश कुमार अग्रवाल, रविन्द्र कुमार वर्मा, संतोष कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, अरविन्द जैन, सचिन जैन, चेतन अग्रवाल, अनूप गुप्ता, विवके वैश्य, मुन्नालाल सोनी, महिपत वर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी गण मौजूद रहे।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!