शारदा सहायक डबल नहर में बह कर आये एक 35 वर्षीय युवक का शव…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। शारदा सहायक डबल नहर में बह कर आये एक 35 वर्षीय युवक का क्षत विक्षत शव मसौली पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मसौली थाने की सआदतगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मल्लपुर अरसण्डा के निकट से निकली शारदा सहायक डबल नहर में एक पेड़ में फंसे शव को देखकर ग्रामीणों चौकी पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह चौकी प्रभारी शशिकांत सिंह ने शव को बाहर निकाल कर आसपास के मौजूद लोगों से शिनाख्त की कोशिश की परंतु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है क्षत विक्षत शव करीब एक पखवाड़ा पुराना मालूम प्रतीत होता है।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!