सम्पर्क, संवाद एवं प्रवास भाजपा की रीढ़: धर्मपाल सिंह परिचय बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को टिप्स
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह शनिवार को भाजपा कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारियों सङ्ग परिचय बैठक में शामिल हुए। बैठक में पार्टी की कार्यपद्धति से सभी को अवगत कराया। सम्पर्क,संवाद एवं प्रवास के जरिये भाजपा को सर्वस्पर्शी बनाने की मुहिम को तेज करने की जरूरत पर बल दिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सशक्त बूथ भाजपा की रीढ़ है। प्रत्येक बूथ की सक्रियता बनाए रखने के लिए जिला पदाधिकारियों व मण्डल अध्यक्षों को प्रवास बढ़ाने होंगे। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियों का भाव कार्यकर्ता को महान बनाता है। उन्होंने नगर निकाय चुनाव से जुड़े मतदाता पुनरीक्षण व अन्य अनुभव साझा किए।कहा नगर पंचायतों के परिसीमन व अन्य समस्याओं को प्राथमिकता से निपटान करें। कहा पार्टी द्वारा दिये गए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने के निर्देश भी दिए। कहा कि अन्य दलों की तुलना में भाजपा को श्रेष्ठ पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं की महती भूमिका है। बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी, जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। उन्होंने प्रत्येक बूथ स्तर पर मतदाताओं का व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, जिला महामंत्री शीलरत्न मिहिर, संदीप गुप्ता, क्षेत्रीय महामन्त्री विजय प्रताप सिंह, त्रयम्बक तिवारी, गुरुशरण लोधी, अरविंद मौर्य, रचना श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, विजय आनंद बाजपेई, दिलीप मिश्रा, पवन सिंह रिंकू, ब्रजेश रावत, डॉ अंजू चन्द्रा, शेखर हयारण सहित जिले कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चे व मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों से मिले संगठन महामंत्री
जिले में पहली बार प्रवास पर पहुँचे संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सभी जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। परिचयात्मक बैठक में उन्होंने नगर निकाय व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की भौगोलिक व राजनीतिक पृष्ठभूमि पर जानकारी ली। विधानसभा वार भी उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जानकारी ली। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से मूल्यों और सिद्धांतों की राजनीति को बढ़ावा देने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर देने की हिदायत भी दी। इस अवसर पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा, सांसद उपेंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, अमरीश रावत, डॉ रामकुमारी मौर्य मौजूद रहे
।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

