नरेन्द्र वर्मा ने बढ़ाया सपा का कारवां, दिलाई सपा की सदस्यता
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। सपा नेता एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा द्वारा आयोजित अस्क़री हाल दुर्गापुरी वार्ड में समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें सैकड़ो लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सदर विधायक सुरेश यादव ने आगामी नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के चेयरमैन और सभी सभासद प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का आहवाहन किया। उन्होंने सपा नेता एडवोकेट नरेंद्र वर्मा की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इसी तरह सदस्य्ता अभियान में जुड़े रहो एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी। नरेंद्र वर्मा ने आवाम से अपील किया कि आप लोग दुआ करें कि हमे समाजवादी पार्टी से टिकट मिले और चुनाव में वोट स्पोर्ट्स देकर जिले में जो भाजपा का कॉकस बना है उसको तोड़ने में मदद करे। अंत मे सभासद सादिक हुसैन ने सदर विधायक व एडवोकेट नरेंद्र वर्मा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिलकश रिजवी, मो अब्बास एडवोकेट, शहफान अहमद, रोहित यादव, रवि यादव, शैलेन्द्र वर्मा, दिनेश वर्मा, नितिन वर्मा, ललित वर्मा, ज्ञान वर्मा, हरिश्चंद्र पांडे, ज्योति तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह, सरफराज मेंहदी, अजमल किंतूरी, निज़ामुद्दीन, अजमेरी राईन, ज़मीर, मौलाना जवाद असकरी, मंजर अब्बास, जफर इमाम, शामिक मेराज, अंकुर शुक्ला, ज़ीशान अनवर, ज़ियाउल एडवोकेट, आसिफ एड., डा. राहिल उस्मानी सहित कई लोग मौजूद रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

