आंगनबाड़ी में 6 महीने से नहीं मिला लाभार्थियों को पुष्टाहार

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

फतेहपुर, बाराबंकी। जिले के कस्बा फतेहपुर ब्राह्मणी टोला वार्ड नंबर 2 की आंगनबाड़ी केन्द्र पर 6 महीने से लाभार्थियों को कोई भी पुष्टाहार नहीं दिया गया। ब्राह्मणी टोला वार्ड नंबर 2 की आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरस्वती देवी से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा उनके राशन वितरण को रोक दिया गया है। जिसको लेकर लाभार्थियों ने आज तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र के माध्यम से ज्ञापन दिया है। जिसमें लिखा हम लोगों को क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकत्री सरस्वती देवी समय से अपने केंद्र का संचालन करती हैं। साथ ही इनका कार्य व्यवहार अत्यंत ही मिलनसार है। इनके द्वारा हम लाभार्थी एवं गर्भवती महिलाओं का समय समय पर वजन की जांच की जाती है। साथ ही जो भी खाद्यान्न अनुशासन से निर्गत होता है। सरस्वती देवी द्वारा हमें दिया जाता है। सरस्वती देवी द्वारा स्कूल खोल दिया गया है और 3 से 6 वर्ष के बच्चों को पढ़ाया भी जाता है। इनके द्वारा करोना काल में भी दलिया चना की दाल और चावल वितरण भी किया गया। जिससे हम लाभार्थियों के परिवारों का जीवन यापन हो सका

।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!