परियोजना अधिकारी, डूडा ने दिए निर्देश, अब प्रधानमंत्री आवास योजना में लगे कर्मचारी बिना आईडी कार्ड के नहीं कर सकेंगे काम।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत जिले में कार्य कर रही संस्था के जेई और सर्वेयर को परियोजना अधिकारी, डूडा देवेश कुमार सिंह द्धारा सख्त हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा है कि संस्था का कोई भी कर्मचारी बिना आईडी कार्ड के नगर निकाय में नहीं जायेगा। यदि कोई भी कर्मचारी बिना कार्ड के नगर निकाय में कार्य करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। संज्ञान मंथ आया है कि कुछ बाहरी व्यक्तियों द्वारा फोन करके चाहे वह आवास योजना में लाभार्थी है या नहीं उनको पैसा दिलाने के नाम पर अपने द्वारा दिये जा रहे खाते में या नम्बर पर गूगल पे या अन्य माध्यमों से धनराशि जमा करने की मांग की जा रही है। इसके सम्बन्ध में समस्त लाभार्थियों को भी चेताया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पूर्णतया निःशुल्क है। कोई भी लाभार्थी किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आये, और न हीं किसी को किसी भी प्रकार की धनराशि दे। यदि किसी ऐसे व्यक्ति चाहें वह वहां का स्थानीय निवासी हो, संस्था का कर्मी हो या अन्य कोई व्यक्ति द्वारा धनराशि मांगी जाती है तो उसकी सूचना तत्काल अपनी नगर निकाय के ईओ या परियोजना अधिकारी, डूडा को दे, जिससें उस व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!