युवाओं को तीरंदाजी कर रही आकर्षित: पूर्णेन्दु सिंह राज्य स्तरीय आर्चरी चैंपियनशिप के समापन में पहुंचे एएसपी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। तीरंदाजी का खेल अपने आप में एक विशेष स्थान रखता है। राजा महराजाओं ने भी इस कला को सीखने के लिए काफी मेहनत की थी। ठीक उसी तरह आज के युग में भी होनहार बच्चे इस कला को सीखने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उक्त बात रविवार को नगर के एम स्क्वायर स्पोर्ट्स क्लब में पांचवी उत्तर प्रदेश राज्य फील्ड इंदौर आर्चरी चैंपियनशिप के समापन पर पुरस्कार वितरण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह ने कही। श्री सिंह ने आगे कहा कि वैसे तो पूरे देश में आज कल युवाओं का ध्यान क्रिकेट की तरफ ज्यादा है लेकिन देश का राष्ट्रीय खेल हॉकी तो है ही साथ ही में फुटबाल, कबड्डी, दौड़, कूद के साथ साथ तीरंदाजी का खेल भी धीरे धीरे युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। श्री सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य फील्ड इंदौर आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन करने वाली इस संस्था की सचिव निधि जैन की प्रशंसा की और कहा कि जनपद की रहने वाली निधि जैन ने तीरंदाजी कला को पूरे देश में पहुंचाने का काम भी किया है जो जनपदवासियों के लिए गौरव की बात होनी चाहिए। रविवार सुबह 7 बजे से प्रतियोगिता शुरु हुई जिसमें उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के प्रतिभागियों ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में बाराबंकी, लखनऊ, गाजीपुर, अयोध्या, कानपुर, मिर्जापुर, फतेहपुर, सीतापुर, बहराइच, आगरा, बरेली और हाथरस से करीब 160 खिलाड़ी चैंपियनशिप के सिंगल फाइव स्पॉट और मिक्स स्पॉट फेसेज ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता 4 प्रकार के धनुषों से संपन्न हुई, जिनमें वुडन, रिकर्व, कंपाउंड और बेरबाउ धनुष शामिल रहे। एएसपी उत्तरी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र वितरित किया।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!