,उसावां थाना क्षेत्र मे बेजुवानों की नृशंस हत्या कर डाली, हाथ पैर बांधकर की गई बंदरों की हत्या,
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की।
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र मे कुछ लोगों ने बंदरों की हत्या कर उनके शव फेंक दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बंदरों की संख्या 7 बताई जा रही है। किसी के हाथ बंधे हुए हैं तो किसी की आंखों पर काले रंग का ऑयल पड़ा दिख रहा है। बेजुवानों की नृशंस हत्या की जानकारी पर वन विभाग के रेंजर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला उसावां थाना क्षेत्र के गांव गूरा का है। यहां का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें बंदर मरे हुए पड़े हैं। मृत पड़ी एक मादा बंदर के पास उसका जीवित बच्चा भी बैठा दिख रहा है।
वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि मारने वालों ने बंदरों की आंखों पर काला ऑयल डाला था। इनमें कुछ के हाथ भी बंधे हुए हैं। कुल मिलाकर सुनयोजित ढंग से बेजुवानों की हत्या कुछ लोगों ने की है। चर्चा है कि घेराबंदी के वक्त बंदर भागने न पाएं, इस लिहाज से चेहरे पर ऑयल फेंका गया था। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से मामले की तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज हो गई है। इस कृत्य में लिप्त लोगों की तलाश जारी है। फिलहाल जांच करवा रहे हैं। ताकि कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

