बीआरसी कोल्हाई पर शिक्षकों ने मनाया डॉ राधाकृष्णन का जन्मदिवस। निपुण भारत के प्रशिक्षण में मनाया गया शिक्षक दिवस।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस मनाते हुए शिक्षकों ने एक दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। निपुण भारत मिशन के चैट दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान बीआरसी पर एआरपी राजन यादव,जमील अहमद,खालिद कुरैशी व सोमेंद्र कुमार के निर्देशन में प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जन्मदिवस मनाया गया,शिक्षक दिवस के अवसर पर एआरपी राजन यादव ने कहा कि शिक्षकों को सम्मानित दर्जा प्रदान कराने वाले शिक्षाविद डॉ राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलते हुए शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा।सभी शिक्षकों ने एक दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाये देते हुए डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

