मार्ग दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल,अन्नू वर्मा की ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। मार्ग दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुई ग्राम पंचायत गुरेला की पंचायत सहायक अन्नू वर्मा की ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।
थाना क्षेत्र के ग्राम गुरेला निवासी राजितराम वर्मा की पुत्री अन्नू वर्मा ग्राम पंचायत गुरेला में पंचायत सहायक के पद पर नियुक्त है रविवार को पंचायत सहायक जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पनिहल स्थित अपने ननिहाल जा रही थी बाराबंकी से हरख जाने वाले टेम्पो पर बैठी पंचायत सहायक हरख ब्लाक के निकट अचानक टेम्पो से गिर गई जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गयी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालात गम्भीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का अंतिम संस्कार ग्राम पंचायत गुरेला में कर दिया गया है।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!