शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। गांधी पंचायत इण्टर कालेज सहादतगंज में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रामनगर के पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने शिक्षकों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।वहीं कालेज के छात्र-छात्राओं ने भी अध्यापकों को उपहार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर बोलते हुए पूर्व विधायक श्री अवस्थी ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। उसके द्वारा ही देश की दशा एवं दिशा बदली जाती है।समाज में शिक्षकों का स्थान हमेशा से ऊंचा रहा है। ‘गुरु देवो भव:’ के आदर्श को मानने वाले देश में शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए किसी एक दिन की जरूरत नहीं बल्कि उनका आदर तो हमेशा करना चाहिए।इस मौके पर प्रबंधक संतोष अवस्थी,कौशल किशोर त्रिपाठी, प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा,लक्ष्मी निवास अवस्थी, सहित कालेज के शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रही।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

