श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया ,भारी पुलिस बल मौजूद

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली, बाराबंकी। गणपति बप्पा मोरिया के उदघोष के साथ बांसा- रामपुर रोड पर स्थित माँ काली मंदिर पर स्थापित गणेश प्रतिमा व बाराबंकी तथा कस्बा जैदपुर का विसर्जन शोभायात्रा के साथ कल्याणी नदी सफदरगंज तट पर पहुँच कर किया गया। जुलुस में शांति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
गणेश चतुर्थी के मौके पर काली मंदिर पंचवटी आश्रम पर स्थापित की गयी भगवान श्रीगणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया। विसर्जन के दौरान युवाओं की टोली गणपति बप्पा मोरया के नारे लगा रहे थे। काली माँ मंदिर से प्रतिमा को भक्तो के जुलुस के साथ निकाला गया। विसर्जन से पहले कस्बा बांसा के निर्धारित मार्गो का भ्रमण करते हुए कल्यानी नदी तट के खरिहाघाट पर पहुंचकर प्रतिमा को नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान भगवान श्रीगणेश जी के दर्शन को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी हुई थी। शिवानंद स्वामी ने विधिविधान से आरती करायी। भक्तो के गणपति बप्पा मोरिया सिद्धि विनायक के उदघोष से इलाका भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था लगी सफदरगंज, पुलिस के उपनिरीक्षक दिनेश यादव, उपनिरीक्षक राजकुमार ,उपनिरीक्षक रुचि राठौर,  हेड का0 शिवकुमार, का0 योगेन्द्र कुमार  ,आकाश सिरोही,योगेश कुमार, सुनील कुमार रावत, बिजय गुप्ता आदि पुलिसकर्मी थे।भक्तजनों मे डॉ0 प्रेम प्रकाश वर्मा, रमेशचंद्र वर्मा, जगत नरायन सिंह, ज्ञान चन्द्र मिस्त्री, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार वर्मा, गणेश चन्द्र , प्रवेश यादव, हंसराज यादव, नितिन कुमार मौर्य, सचिन मौर्य, ठाकुर ब्रजराज सिंह, ब्रजेश कुमार मौर्य, गोलू मौर्य,धर्मेन्द्र मौर्य,विनय मौर्य, शिवबालक रावत सहित तमाम भक्तगण मौजूद थे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!