बोल बम के जयघोषों के साथ कांवरियों ने किया डलमऊ कूच निकली शोभा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

हैदरगढ़, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। हर-हर महादेव व बोल बम का जयकारों के बीच आज सैकड़ों कांवरियों ने अगड़बम कांवरिया संघ की अगुवाई में गंगाजल लाने के लिए डलमऊ के लिए कूच कर दिया। इस दौरान भगवा रंग की पोशाकों में रंग-बिरंगी कांवरों को कांधे पर धरे कांवरियों का शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कांवरिये 9 को श्री औसानेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। हैदरगढ़ नगर से कई दशक से डलमऊ गंगा जी को जाने वाले भगवान भोलेनाथ के भक्तों का जत्था आज बड़ी धूमधाम से रवाना हुआ। कांवरियों का यह जत्था बहुप्रसिद्ध नगर स्थित रामेश्वरम शिवाला से कतारबद्ध होकर निकला। भगवा रंग में रंगे व विभिन्न प्रकार से अपनी कांवरो को सजाये तथा उसे कांधे पर रखे कांवरियों का उत्साह देखते हुए बन रहा था। हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष लगाते कांवरिये सभी का ध्यान अपनी ओर बरबस ही आकृष्ट कर रहे थे। रास्ते में मुख्य बाजार व चौराहे से नहर तिपुला तक कांवरियों का लोग स्वागत करते रहे। इस पूरे जत्थे की देख-रेख संयोजक राजू भैया, गुड्डू गुप्ता, घनश्याम वैश्य, डब्बू अवस्थी राहुल शुक्ला जैसे तमाम कांवरिये पूरी जिम्मेदारी के साथ करते नजर आये। कांवरिया संघ संयोजक राजू भैया ने बताया कि डलमऊ में 5 की रात्रि विश्राम करने के बाद 6 की सुबह से कांवरिये अपनी कांवर की पूजा करेंगे और फिर गंगाजल भरकर कांवर कांधे पर उठाकर बाबा औसानेश्वर धाम के लिए कूच कर जायेंगे। अगड़बम कांवरिया संघ का दूसरा विश्राम मुक्तेश्वर महादेव मंदिर राजघाट रायबरेली में 6 को होगा। इसके बाद सगरा चौराहा 7 सितंबर को रुकते हुए 8 सितंबर को सभी कांवरिये देर शाम तक औसानेश्वर धाम पहुंच जायेंगे। इससे पहले इसी दिन बाबा प्रेमदास जी की कुटी पर महंत बाबा लालता दास जी महाराज सहित संतो का आर्शीवाद लेंगे। जबकि 8 को देर रात तक औसानेश्वर शिव मन्दिर पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी होगा। इसके दूसरे दिन 9 को अनंत चौदस के दिन श्रद्धा के साथ कांवरिये बाबा जी का जलाभिषेक करेंगे। फिलहाल आज कांवरियों के निकले जत्थे के चलते लखनऊ सुल्तानपुर सड़क मार्ग का आवागमन अस्त-व्यस्त हो गया। भोलेनाथ की भक्ती में रचे-बसे भजनों पर कांवरिये सब कुछ भूलकर नृत्य कर रहे थे। कई कांवरियों ने पैरो में घुंघरू बांध रखे थे तो कई मोर पंख लगाकर कुछ अलग ही छठा बिखेर रहे थे। कांवर लेकर जाने वालों में प्रमुख रूप से शिव कुमार गुप्ता, शिव कुमार साहू, रामसरन, सरवन वैश्य, शुभम तिवारी, डब्बू अवस्थी, रज्जन पांडे, घनश्याम वैश्य, हरगोविंद शुक्ला, राहुल, चंद्रकांत, रामचन्द्र रावत, पट्टू महाराज, अमरीश कुमार, पिंटू वैश्य सहित कई लोग शामिल थे। कांवरियों की शोभा यात्रा के दौरान कोतवाली पुलिस प्रशासन नदारद नजर आया।

कावरियों का जमकर हुआ स्वागत

रामेश्वरम शिवाला मंदिर से निकले कांवरियों का रास्ते भर जमकर स्वागत हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित, श्री रानी सती झुंझुनू मंदिर के सदस्य राजकुमार अग्रवाल, अमित शुक्ला, अखिलेश सिंह, सब्जी मंडी के सभासद विपिन साहू, व्यापारी नेता शिवकुमार चतुर्वेदी, पप्पू दीक्षित राजेंद्र सिंह, सत्यम साहू, सौरभ मिश्रा, शक्ति सिंह, सभासद मो.मोहम्मद इशहाक,पंकज अग्रवाल, सत्यम द्विवेदी, हरि राम वैश्य आदि ने कांवरियो पर जहां फूल बरसाये।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!