एसबीएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
हैदरगढ़, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। सोमवार को हैदरगढ़ के नरौली गांव स्थित एस.बी.एस. पब्लिक इंटर कॉलेज में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक व पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह सहित सभी शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही विद्यालय में आयोजित गोष्ठी में डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया तथा बच्चों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। तथा उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का अनुकरण किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक व पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह ने स्कूल के शिक्षकों से डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलकर शिक्षण कार्य को रुचिकर बनाने पर ज़ोर दिया। साथ ही शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. राधाकृष्णन के जीवन के बारे में कई प्रसंग सुनाए व विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक व शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया। इस मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम सिंह, समाजसेवी हर्षित राजकुमार, शशि प्रकाश शुक्ला, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आनंद वैश्य, रामलखन पाल, सूर्यनाथ मौर्य, उत्सवी, ममता, पवन सिंह एवं अन्य सभी शिक्षक मौजूद रहें।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

