चीनी मांझे से छात्रा का गला कटा, अस्पताल में भर्ती
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। कोतवाली नगर अन्तर्गत बुधवार सुबह स्कूटी से कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा का गला पतंग उड़ा रहे हैं प्रतिबंधित मंझे की चपेट से आकर कट गया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह कोतवाली नगर के ग्राम पंचायत ढकौली निवासी पूजा पुत्री रामकेवल अपनी स्कूटी से शहर में स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने जा रही थी। अभी वह देवा ब्रिज पर पहुंची ही थी कि एक पतंग के मंझे की चपेट में आकर वह घायल हो गयी। मंझा उसके गले को काटता हुआ चला गया। घायल होने के बाद पूजा वहीं पर गिर पड़ी वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पूजा को आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

