राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने भाजपा नेता सुधीर सिंह सिद्धू का जाना हाल
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ‘सिद्धू‘ को रीढ में चोट की वजह से लखनऊ के नोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। विगत दो सप्ताह पूर्व सुधीर कुमार सिंह सिद्धू अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे। जिसके कारण उनको चोट आ गई थी, परंतु रविवार को अचानक तीव्र दर्द के कारण लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बड़े बेटे जयदीप सिंह ने बताया डॉक्टरों ने सिद्धू का एम.आई.आर जांच की। जिसमें रीढ़ के मामूली हिस्से में ब्लड क्लाटिंग आई है। जिसके कारण बाया पैर उठाने में थोड़ी दिक्कत आई है। डॉक्टर ने तीन सप्ताह बेड रेस्ट एवं उपचार करने की बात कही है। सिद्धू को सांसद उपेंद्र सिंह रावत, राज्यमंत्री सतीश चंद शर्मा, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त वीरेंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व नगर अध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शिवकरन सिंह, अरविंद कुमार मौर्य, संदीप गुप्ता, सभासद संघ के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू‘, नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा, अमीन संघ अध्यक्ष राजेश मिश्रा, आदेश श्रीवास्तव, सहित तमाम नेता अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की एवं उनको जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

