बंदरों की हत्या करने बाले शातिर दो लोगो को उसावां पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, वन दारोगा हुकुम सिंह ने उसावां थाने में अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कराई थी रिपोर्ट।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
उसवां थाना क्षेत्र मे सोमवार को कस्बे से दो किलोमीटर दूर गूरा मार्ग पर सात बंदर मृत पड़े मिले थे। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई नाम प्रकाश में आये है उन्हे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
बदायूं।उसावां थाना क्षेत्र मे बंदरों की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने करौरी सैदपुर के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के बयान के आधार पर अब पुलिस इस कुकृत्य में शामिल अन्य रसूखदार आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। वजह है कि इस घटना में कुछ ऐसे ही लोग शामिल है। जिन्हें गांव का जनाधार हासिल है। चर्चा है आरोपियों ने खुद को बचाने के लिये पुलिस को चंदे की रकम का हिस्सा दिया था, लेकिन सांठगांठ की खबर फैलने पर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू हो गये है।
ज्ञात रहे उसवां थाना क्षेत्र मे सोमवार को कस्बे से दो किलोमीटर दूर गूरा मार्ग पर सात बंदर मृत पड़े मिले थे। जिसका वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो की जानकारी जब वन विभाग के कर्मियों को हुयी। तो उन्होंने मामले की जांच शुरू की। वन विभाग के दारोगा हुकुम सिंह ने इस मामले में उसावां थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज करायी। इसके बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बंदरों की मौत का कारण पीटना निकला। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकत शुरू की। जांच में बंदरों के शव को एक टेंपो में रखकर वहां फेंकने की बात सामने निकली। टेंपो करौरी सैदपुर निवासी एक व्यक्ति का बताया गया। बस इसके बाद पुलिस बंदरों के हत्यारों तक पहुंच गयी। पुलिस ने अज्ञात में दर्ज मुकदमे में आरोपी रवि पुत्र रामसेवक और महेंद्र पुत्र चुन्नीलाल के नाम शामिल किये। दोनों को पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपियों ने बताया कि गांव में बंदरों का उत्पात है। कुछ समय पूर्व बंदरों के हमले में एक महिला की मौत हो गयी थी। जिसके चलते वे लोग बंदरों को लाठी डंड़ों से भगा रहे थे। इस पर बंदरों ने उनपर हमला बोल दिया। जिसके चलते बचाव में बंदरों को पीट दिया। जिससे उनकी मौत हो गयी। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर और भी नाम प्रकाश में आये है। उनकी गिरफ्तारी की जायेगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

