दो पक्षों मे हुए घमासान के बाद दूसरे पक्ष ने भी दो महिलाओं सहित पांच लोगो के विरूद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस मामले की जांच मे जुटी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। 1 सितंबर को नगर के मोहल्ला रुस्तम टोले में दो पक्षों में हुए भयंकर घमासान के बाद दूसरे पक्ष ने भी दो महिलाओं सहित 5 लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने कि थाना कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच कर रही हैl
ज्ञात रहे नगर के मोहल्ला रुस्तम टोला निवासिनी एक महिला ने मोहल्ले के ही एक इंजीनियर के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 452,323,504,506, 354 आदि धाराओं में अपराध पंजीकृत कराया हैl
वही नगर के मोहल्ला रुस्तम टोला में दो पक्षों में जमकर हुए हंगामे के बीच दूसरे पक्ष ने भी मकान बनाए जाने से नाराज पक्ष ने थाना कोतवाली में दो महिलाओं सहित 5 लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने तथा एक महिला के नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस दोनों पक्षों की और से नामजद मुकदमों में विवेचना कर रही हैl
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

