भाजपा नेता सिद्धू का दिल्ली में होगा ऑपरेशन
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ‘सिद्धू‘ को रीढ़ में चोट की वजह से लखनऊ के नोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से शनिवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। जहां उनकी रीढ़ का ऑपरेशन किया जाएगा। विदित हो कि गत दो सप्ताह पूर्व सिद्धू अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे। जिसके कारण उनको चोट आ गई थी, परंतु अचानक तीव्र दर्द के कारण लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बड़े बेटे जयदीप सिंह ने बताया डॉक्टरों ने सिद्धू का एम.आई.आर जांच करायी जिसमें रीढ़ के मामूली हिस्से में ब्लड क्लाटिंग आई है। जिसके कारण बायां पैर उठाने में थोड़ी दिक्कत आई है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। दिल्ली के न्यूरो सर्जन डॉक्टर छाबड़ा सिद्धू का ऑपरेशन करेंगे। सिद्धू के शुभचिंतकों ने जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

