पत्नी से हुए झगडे के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। उसका शव रविवार सुबह घर में लटका मिला। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। इधर, शाम तक परिवार वालों ने पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी थी।
घटना उझानी कोतवाली इलाके के गांव गठौना निवासी लेखराज (30) पेशे से राजमिस्त्री था। वह हरियाणा में रहकर काम कर रहा था काफी दिन बाद वह शनिवार को घर लौटा था। परिजनों के मुताबिक देर रात तक उसका पत्नी से किसी बात पर झगड़ा होता रहा। जबकि सुबह के वक्त पत्नी घर से कहीं चली गई। इधर, सुबह काफी देर तक लेखराज के बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से कोई जबाब नहीं मिला। नतीजतन खिड़की से झांका तो वहां लेखराज का शव फंदे पर लटका मिला।
लेखराज के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा व दो बेटियां हैं। उन्हीं का पेट पालने की खातिर वह हरियाणा में मजदूरी को गया था लेकिन शनिवार रात किसी बात पर हुई कलह इतना तूल पकड़ गई कि उसने जान देना मुनासिब समझा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

