एआईएमसीईए उत्तर प्रदेश द्वारा बरेली जनपद में मंडलीय समीक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर निकट मनोहर भूषण इंटर कॉलेज बरेली में ऑल इंडिया महापदम नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा बरेली जनपद में मंडलीय समीक्षा एवं प्रशिक्षण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के शुभारंभ चक्रवर्ती सम्राट महापदमनंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव रहे एवं मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रीय महासचिव अवध राज नंद जी व विशिष्ट अतिथि भानु प्रताप जी को बैज लगाकर मंचासीन किया ,कार्यक्रम का विधिवत संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से किया गया कार्यक्रम को लखनऊ से आए भानु प्रताप सिंह ने नंद समाज के इतिहास को सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया भानु प्रताप सिंह ने वैदिक काल में वर्ग व्यवस्था एवं सनातन वैदिक में वर्ण व्यवस्था के बारे में समझाया तक्षशिला नालंदा तक नंद साम्राज्य के समय बनाई गई नंद पथ सड़क जिसको लोगों ने समय-समय पर उसका नाम बदल बदल कर विभिन्न नाम दिए जैसा कि सभी को ज्ञात है कि भारत में सबसे लंबी सड़क ग्रैंड ट्रंक रोड कहलाती है जबकि शेरशाह सूरी का शासनकाल मात्र साडे 5 वर्ष रहा और जबकि महापदम नंद जी के समय का शासन काल 200 वर्षों से भी अधिक रहा उस दौरान में बनी सड़क आज भी अपनी जगह पर स्थित है और तमाम लोगों ने समय-समय पर उसका नाम बदला और इतिहास में छेड़खानी करके समाज के लोगों को सही जानकारी ना देकर दूर करने का प्रयास किया नंद साम्राज्य के समय में बनाई गई सड़कें नहरे एवं विश्वविद्यालय आज भी मौजूद हैं और विभिन्न रास्तों से जाने पर सड़कों नहरो एवं विश्वविद्यालयों के बारे में जानकारियां प्राप्त होती हैं भानु प्रताप द्वारा आज राज्यों को एक केंद्रीय शासन प्रणाली के माध्यम से जो संचालित किया जा रहा है उसके बारे में भी जानकारी दी कि मगध के चक्रवर्ती सम्राट महापदमनंद द्वारा विभिन्न छोटे राज्यों को मिलाकर एक केंद्रीय शासन प्रणाली की नीव डाली गई जो आज तक संचालित है इसी प्रकार रुपयों के सबसे बड़ी संख्या जिसको महापदम के नाम से जाना जाता है वह भी महापदमनंद जी के नाम पर आज भी उपस्थित है इसी प्रकार उस समय में राजा और सम्राट अशोक की लाट आज भी भारत के प्रमुख चिन्ह में से एक है नाई समाज के राजाओं की संख्या उस समय 10 से अधिक थी और उन्होंने 200 से अधिक वर्षों तक मगध पर राज किया आज भी इतिहास में इसका वर्णन पढ़ने को मिलता है उन्होंने समाज को अब पुनः राजनीति में आगे बढ़ने की सलाह देते हुए कहा की नंद समाज के लोग ने 200 साल से अधिक समय तक चक्रवर्ती सम्राट के रूप में राज किया और अलग-अलग प्रकार के अन्य लोगों को भारत जैसे देश पर जिसका पूर्व में नाम मगध के रूप में जाना जाता था उस पर होने वाले आक्रमणकारियों से बचाया एवं उनके साहस को तोड़कर अपनी सेना का मनोबल बढ़ाते हुए अपने राज्य को सुरक्षित रखा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवधराज नंद ने समाज के सभी लोगों को एक साथ एकजुट रहने की सलाह दी साथ ही साथ बरेली मंडल के प्रभारी रमेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि आज के कैडर कैंप से जो जानकारियां आपको प्राप्त हुई हैं वह घर परिवार व समाज के अपने वर्ग तक पहुंचाएं जिससे कि समाज अपने आपको गौरवान्वित महसूस करें डॉ हरचरण लाल श्रीवास्तव ने सभी को समाज हित में कार्य करने का संदेश दिया बरेली में कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश कार्यकारिणी के संगठन सचिव रविशंकर श्रीवास्तव बिहारी लाल शर्मा, जिला अध्यक्ष बरेली जय प्रकाश श्रीवास्तव, जिला सचिव चंद्रप्रकाश ठाकरे , धर्मपाल श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, शिवकुमार गोपाल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, कुलदीप ,बालासाहेब श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

