20 अरब देशों के वरिष्ठ सांसदों ने सेन्चुरी डील की किया ख़ारिज, कहा इससे फ़िलिस्तीनियों के मूल अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है

सेन्चुरी डील की पृष्ठिभूमि में 8 फ़रवरी 2020 को जार्डन की राजधानी अम्मान में 20 अरब देश की संसदों के संघ की बैठक

अरब जगत के वरिष्ठ सांसदों का कहना है कि ट्रम्प की योजना ‘सेन्चुरी डील’ फ़िलिस्तीनियों के मूल अधिकार का उल्लंघन कर रही है।
20 अरब देशों की संसदों के प्रतिनिधियों ने अरब अंतर-संसदीय संघ एआईयू की तीसवीं आपात बैठक में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प की ‘सेन्चुरी डील’ की आलोचना की है। यह बैठक जॉर्डन की राजधानी अम्मान में 8 फ़रवरी 2020 को, सेन्चुरी डील की पृष्ठिभूमि में हुयी।
अरब अंतर-संसदीय संघ ने दशकों पुराने फ़िलिस्तीनी-इस्राईली विवाद पर अमरीकी राष्ट्रपति की ‘सेन्चुरी डील’ को पूरी तरह ख़ारिज करते हुए कहा है कि इस विवादित योजना में फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के मूल अधिकारों की अनदेखी की गयी है।
यह बैठक विवादित अमरीकी योजना के असर के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिए आयोजित हुयी।
अरब अंतर-संसदीय संघ ने आधिकारिक विज्ञप्ति में ऐसी किसी भी योजना को रद्द किया है जिसमें क़ुद्स की राजधानी वाली स्वाधीन फ़िलिस्तीनी सरकार के गठन जैसे मूल अधिकार सहित फ़िलिस्तीनियों के दूसरे मूल अधिकारों की अनदेखी की गयी हो।(MAQ/N)

Don`t copy text!