सीरियाई सैनिक इद्लिब के ‘तफ़्तनाज़’ सैन्य हवाई अड्डे के निकट पहुंचे, एसडीएफ़ और तुर्की द्वारा समर्थित छापामार आपस में भिड़े
सीरियाई सेना देश के उत्तरी भाग में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करते हुए हलब शहर के उपनगरीय भाग में दाख़िल हो गयी।
न्यूज़ एजेंसी साना के मुताबिक़, सीरियाई सेना हलब शहर को आज़ाद कराने की कार्यवाही के तहत ‘अलकेलारिया’ गांव में दाख़िल हुयी। इसी दौरान सीरियाई सैनिकों के हाथों अनेक आतंकी तत्व मारे गए।
सीरियाई सैनिक इद्लिब प्रांत के पूर्वी उपनगरीय भाग में स्थित ‘अत्तलीहा’ गांव को आज़ाद कराते हुए ‘तफ़्तनाज़’ सैन्य हवाई अड्डे के निकट पहुंच चुके थे।
दूसरी ओर कुर्द छापामार गुट एसडीएफ़ और तुर्की द्वारा समर्थित छापामार, पूर्वोत्तरी सीरिया के हसका शहर के उपनगरीय इलाक़े ‘उम्मुल कैफ़’ में एक दूसरे से भिड़ गए।
तुर्की द्वारा समर्थित तत्वों ने उत्तरी सीरिया के इद्लिब और हलब प्रांत में सीरियाई सैनिकों के ठिकानों को तोपख़ाने से निशाना बनाया।
अभी हाल में सीरियाई सेना ने इद्लिब प्रांत में आतंकियों की ओर से संघर्ष विराम के उल्लंघन की प्रतिक्रिया में इस इलाक़े में सैन्य अभियान शुरु किया है और अब तक वह इस प्रांत के बहुत से क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में करने में सफल रही है।
तुर्क सेना सीरियाई सेना के ठिकानों पर हमले कर इस देश के संकट के ख़त्म होने के रास्ते में रुकावट पैदा कर रही है।(

