मसौली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा- दो को भेजा जेल

अवधेश वर्मा की रिपोर्ट

मसौली बाराबंकी। दो दिन पूर्व बिंदौरा रेलवे क्रासिंग के निकट केबिल चोरी करने वाले एक युवक एव युवती को मसौली पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसे आज जेल भेज दिया गया है।
बताते चले कि दो दिन पूर्व रेलवे के केबिल चोरी करने की फिराक में एक युवक व युवती घूम रहे थे लेकिन वाचमैन को देख भाग खड़े हुए इसी दौरान स्कूल से घर वापस जा रही छात्राओं ने बच्चा चोर का शोरगुल मचा दिया जिस पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मेलारायगंज निवासी ललित पुत्र जगजीवन नट व एक नाबालिग को जेल भेज दिया। सूत्रों से पता चला है कि एक बड़े गैंग के रूप में कूड़ा बीनने के साथ चोरी का अंजाम दिया जाता हैं पुलिस अन्य लोगों की जांच कर रही हैं।
【 केबिल चोरी का मुकदमा दर्ज 】

कोतवाली फतेहपुर के ग्राम शेखपुर अलीपुर निवासी दिवाकर तिवारी पुत्र राजकुमार तिवारी ने थाना मसौली में तहरीर दी कि वह बिन्दौरा रेलवे स्टेशन के निकट सिग्नल केबल का कार्य करा रहे है।कई जगहो पर लूप बनाकर गड्ढों में खोद कर केबल डाला जा रहा है था। जिसमें से करीब 20 मीटर केबल चोरी हो गया है। जिसकी शिकायत मसौली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। मसौली पुलिस ने दिवाकर तिवारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Don`t copy text!