शांतिपूर्ण ढंग से निकालने चेहल्लुम का जुलूस

अवधेश वर्मा की रिपोर्ट

मसौली बाराबंकी। चेहल्लुम पूर्व को लेकर शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक शिव नरायन सिंह ने पंचायत घर मसौली में बैठक कर शान्ति पूर्वक पर्व एव निर्धारित मार्गो से ही जुलूस निकालने की अपील की।

प्रभारी शिवनरायन सिंह ने शुक्रवार को कस्बा मसौली स्थित पंचायत घर पर शान्ति समिति की बैठक में पर्व को शान्ति पूर्वक मनाने के लिए अपील करते हुए कहा जूलूस निर्धारित मार्ग से निकले इसके अलावा एक दूसरे से मिल जुल का पर्व मनाये। क्षेत्र में किसी प्रकार की छोटी से छोटी समस्या के आप लोग तुरन्त पुलिस को अवगत कराएं। गांव में मुख्य मार्ग की साफ-सफाई के लिए ग्राम प्रधान से कहा। कस्बा प्रभारी सुधीर कुमार यादव ने भी सभी से शान्ति पूर्वक चेहल्लुम पूर्व मनाने के लिए अपील की।

इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि मुईन अंसारी, चांद खान, शब्बीर, सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Don`t copy text!