33 हजार हाईटेंशन विद्युत लाईन में आई खराबी गुल हो गई बिजली

अवधेश वर्मा की रिपोर्ट

मसौली बाराबंकी।33 हजार हाईटेंशन विद्युत लाईन में आई खराबी के कारण गुरुवार की आधी रात से बिजली गुल हो गई। बरसात के दौरान कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू किया तो पिपराथा के निकट डिस्क टूट जाने के कारण फाल्ट आ गई थी।जिसकी मरम्मत के बाद शुक्रवार की शाम 6 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। उपभोक्ताओं को 17 घण्टे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

चन्दौली पवार हाऊस में विद्युत उपकेन्द्र मसौली को 33 हजार हाईटेंशन लाईन में गुरुवार की आधी रात को अचानक फाल्ट के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बन्द हो गई थी। हालांकि विभाग के एसडीओ राम गोपाल और जेई लालजी सिंह ने गम्भीरता पूर्वक कर्मचारियों को पेट्रोलिंग करने का निर्देश भी दिया। लेकिन बरसात के कारण कर्मचारी नही निकल सके। शुक्रवार की सुबह भी काफी तेज बरसात हो रही थी। लेकिन जैसे ही बरसात रुकी कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू किया तो पिपराथा के पास एक स्थान पर चार खम्भो पर खिंची 33 हजार विद्युत लाईन का डिस्क टूट गया था। जिसको बदलने के बाद शुक्रवार की शाम 6 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।तब तक जेई लाल जी और एस डी ओ राम गोपाल मुस्तैद रहे।

Don`t copy text!