मिस्ड कॉल के जरिये सीएए का समर्थन कराये: राजकुमार मसौली चैराहे पर चलाया गया जनजागरण अभियान

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। सीएए के समर्थन में भाजपा के मिस्ड कॉल अभियान को गति देने के लिए सोमवार को मसौली चैराहे पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी की अगुवाई में मसौली चैराहे पर जनजागरण अभियान चलाया गया। पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि आप लोग घर-घर जाकर लोगों से मिस्ड कॉल के जरिये सीएए का समर्थन कराये तथा अन्य को भी भाजपा के इस अभियान से जोड़ें। उन्होंने लोगों का आहवान करते हुए कहा कि सीएए भारत के हित में है, मिस्ड कॉल से अभियान को ताकत दें। इस मौके पर 5 दर्जन से अधिक लोगो से मिस्डकॉल के जरिये सीएए का समर्थन प्राप्त किया। इस मौके पर भाजपा नेता परशुराम रावत, ओमप्रकाश वर्मा, रमेशचंद्र मौर्य, अरुण यादव, सुभाषचंद्र वर्मा, मुकेश वर्मा, ओमकार प्रजापति, सिराजुद्दीन, लल्लू वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!