आयोजित हुआ जागरुकता कार्यक्रम

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। चाइल्ड लाइन टीम जिला उपकेंद्र बनीकोडर द्वारा किसान बाल विकास विद्या मंदिर ग्राम-राजेपुर विकास खंड बनीकोडर में जागरूकता कार्यक्रम मे छात्र, छात्राओं को टीम सदस्य अखिलेश कुमार ने बाल तस्करी, बाल मजदूरी, बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए टोल फ्री नंबरों 1098, 101, 112,  181, 1076, 1033, 1090 आदि के बारे में जानकारी दी। टीम सदस्य ने बालिकाओं को गुडटच, वैडटच के बारे में जागरूक किया। टीम सदस्य श्री रामकैलाश ने बच्चों को बताया कि कहीं पर भूला भटका, अनाथ, लावारिस, परेशान, चोटिल, भूखा बच्चा दिखाई दे तो ऐसे बच्चों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना दे। तथा कहीं पर बच्चे मेला घूमने गयेे है अपने मां-बाप से बिछड़ गये है। तो बच्चे डरे नही हिम्मत करके 1098 पर फोन करे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्र कुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार वर्मा, अमित कुमार, कंचन वर्मा, लक्ष्मी सहित आदि लोग मौजूद रहै।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!