कच्ची दीवार गिरने से एक मासूम सहित दो महिला की दर्दनाक मौत
, बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। बारिश के चलते सोमवार की सुबह कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। मलबे में दबकर दो बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। घटना को लेकर गाँव व आसपास कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चों को सरकारी अस्पताल घुंघटेर पहुँचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने घटनास्थल का जायजा लिया। घुंघटेर थाना क्षेत्र के पिपरिहा मजरे घुंघटेर गांव निवासी प्रवेश का परिवार छप्पर के नीचे सो रहा था तभी छप्पर की कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गयी। दीवार के मलबे में प्रवेश का 4 वर्षीय पुत्र विशांत व 19 वर्षीय बहन चांदनी दब गए, जिन्हें जैसे तैसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया जहा चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। गनीमत यह रही कि आधी दीवार गिरी जिससे परिवार के अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना कि सूचना पर पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं थाना असन्द्रा क्षेत्र में कच्ची दीवार समेत छप्पर गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका दो वर्षीय पोता घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना असन्द्रा क्षेत्र के पूरे शिवबक्स मजरे धारूपुर गांव निवासी जगदम्बा यादव की पत्नी रामदुलारी (55) सोमवार सुबह अपने पोते अंकित (2) पुत्र संतोष कुमार को लेकर घर के बाहर कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे बैठी थी। इसी दौरान कच्ची दीवार छप्पर समेत अचानक भरभराकर ढह गई जिससे महिला और उसका पोता मलबे के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण जब तक मलबा हटाकर महिला को बाहर निकलते उसकी सांसे टूट चुकी थी जबकि मासूम अंकित को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। मलबे की जद में आकर एक भैंस भी घायल हो गई। हादसे में घायल मासूम बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि अभी हाल में हुई तेज बारिश से जगदम्बा की उक्त कच्ची दीवार जर्जर हो गई थी।
, बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

