डाक्टर बनकर तरन्नुम करेगी माता पिता का सपना पूरा।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा बोर्ड में तीसरी रैंकिंग हासिल कर डी फार्मा की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली तरन्नुम ने माता पिता का नाम रोशन करते हुए जकरिया गांव का मान सम्मान बढ़ा दिया है क्षेत्र के लोगों ने छात्रा को सम्मानित कर बधाई दी है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा बोर्ड

परीक्षा 2022 के परिणाम में सिटी ग्रुप आफ कालेज डी फार्मा की छात्रा तरन्नुम ने यूपी की टापरो की सूची में शामिल होकर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। इण्टर मीडिएड बायोलॉजी साइड से पढ़ाई करने के बाद सरल स्वभाव की तरन्नुम अपनी सफलता से काफी खुश हैं। क्षेत्र के ग्राम जकरिया में साधारण परिवेश से पली बढ़ी तरन्नुम के पिता अबरार अंसारी समाजसेवा के कार्यो में सक्रियता के साथ साथ मेडिकल स्टोर संचालित कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार उत्साहित हैं। तरन्नुम बताती हैं कि माता-पिता का सपना है। कि वह डाक्टर बने। तरन्नुम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए कहती हैं कि वह मेडिकल की पढ़ाई करके क्षेत्र के जरूरतमंद और गरीबों का मुफ्त इलाज करने के साथ साथ देश सेवा करने की इच्छा रखती है।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी

