अधिशासी अधिकारी ने बूथ स्थलों का किया निरीक्षण।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर पालिका परिषद सहसवान के अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर को देखते हुए नगर के मौहल्ला काजी, पट्टी यकीन मोहम्मद मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर व नगर पालिका प्रांगण केंद्रो आदि मतदान स्थलों पर आवश्यक मूलभूत सुविधा है व पानी बिजली शौचालय फर्नीचर रैम्प आदि व्यवस्थाएं देखी जिन मतदान केंद्रों मतदेय स्थलों पर कमियां पायीं गयीं। उनके निराकरण हेतु अपने अधीनस्थ कर्मचारी चुनाव प्रभारी प्रभारी राजस्व निरीक्षक कमर जमशेद को आवश्यक निर्देश दिए नगर पालिका परिषद सहसवान के अंतर्गत नगर निकाय चुनाव हेतु 22 मतदान केंद्र तथा 54 मतदान स्थलों का नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने अधीनस्थ कर्मचारी कमर जमशेद के साथ निरीक्षण किया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

