20 वर्षीय युवक ने नीम के पेड़ में फाँसी लगाकर कर ली आत्महत्या
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बौर निवासी एक 20 वर्षीय युवक ने गांव के बाहर स्थित एक नीम के पेड़ में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बौर निवासी गिरजाशंकर कश्यप का 20 वर्षीय पुत्र शिवराज गुरुवार को अहमदपुर किसी रिश्तेदार के यहाँ बाइक से गया था तथा देर रात्रि वापस लौटने के बाद घर पर बाइक खड़ी कर चला गया जिसका शव शुक्रवार की भोर बघौरा निवासी रमेश के खेत मे लगे नीम के पेड़ से लटकता मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

