कोर्ट नं0-45 बाराबंकी ने अभियुक्तगण को अजीवन कारावास
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
43,000/- रू0 अर्थदण्ड से किया दण्डित –
बाराबंकी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी की प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरूप मा0 न्या0 अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट नं0-45 बाराबंकी ने अभियुक्तगण को अजीवन कारावास व 43,000/- रू0 अर्थदण्ड से किया दण्डित –
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जघन्य अपराधों में समुचित पैरवी करते हुये शीघ्र सजा दिलाये जाने के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/ कर्म0गण /पैरोकार द्वारा जघन्य अपराधों के अभियोगों की समुचित पैरवी मा0 न्यायालय में करते हुए साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को माननीय न्याया0 में समय से प्रस्तुत कराकर गवाही करवायी गयी,जिससे माननीय न्यायालय द्वारा थाना मसौली पर पंजीकृत मु0अ0स0 30/16 धारा 376डी/504/506/328/342/427 भादवि व 6 पाक्सो एक्ट धारा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट बनाम 1. मिट्ठू उर्फ आमीन पुत्र वारीश निवासी दतौली मजरे भयारा थाना जहाँगीराबाद जनपद बाराबंकी 2. धर्मेन्द्र उर्फ नरेन्द्र कुमार गौतम पुत्र रामनरेश गौतम निवासी त्रिलोकपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी 3. किरन यादव पत्नी मोदी उर्फ अनूप कुमार यादव निवासी ओबरी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को उपरोक्त धाराओं में मा0 न्या0 अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट नं0-45 बाराबंकी द्वारा दोषसिद्ध करते हुए अभियुक्तगणो को अजीवन कारावास व 43,000/- रू0 अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढ़ा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।
संक्षिप्त विवरणः-वादिनी/पीड़िता ने दिनांक 09.02.2016 को प्रार्थना पत्र दिया कि अभियुक्तगण द्वारा वादिनी/पीड़िता के साथ जबरदस्ती गलत कार्य करना व जाति सूचक शब्द कहकर गाली देने के सम्बन्ध में थाना मसौली जनपद बाराबंकी पर मु0अ0स0 30/16 धारा धारा 376डी/504/506/328/342/427 भादवि व 6 पाक्सो एक्ट धारा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट व धारा 4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधि0 बनाम मिट्ठू उर्फ आमीन आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया। तत्कालीन विवेचक द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन करते हुए विवेचना के उपरान्त अभियुक्तगणों के विरूद्व आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया ।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

