भारतीय किसान यूनियन चौगुनी बाराबंकी की कार्यकर्ता सम्मेलन और पदाधिकारी चयन हेतु बैठक….

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी गन्ना संस्थान बाराबंकी में माननीय प्रदेश प्रभारी संदीप वर्मा व प्रदेश अध्यक्ष उमेश वर्मा की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन चौगुनी बाराबंकी की कार्यकर्ता सम्मेलन और पदाधिकारी चयन हेतु बैठक आहूत की गई इसका संचालन वर्तमान जिला अध्यक्ष श्री बलराम यादव जी ने किया संगठन को लेकर बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें वर्तमानजिला अध्यक्ष श्री बलराम यादव जी को जिला संयोजक श्री फैसल मलिक को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है और 3 माह पश्चात समीक्षा बैठक बुलाने की बात उक्त बैठक में तय की गई है

बैठक को संबोधित करते हुए संदीप वर्मा ने कहा जनपद में शीघ्र संगठन खड़ा करने के लिए सभी का सहयोग अति आवश्यक है संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को चाहिए प्रत्येक कम से कम 50 किसानों को जोड़ने का काम करें और उनके मौलिक अधिकारों तथा योजनाओं को भ्रष्टाचारियों से बचाकर किसानों तक पहुंचाने का काम करें।  वही बैठक को संबोधित करते हुए श्री उमेश वर्मा ने कहा कि जिस तरह सरकार किसानों को परेशान कर रही है और आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है एक तो योगी सरकार प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है जिसका जीता जागता उदाहरण सड़कों पर घूमते हुए छुट्टा जानवर है जिनके लिए गौशालाओं को तो बना दिया गया लेकिन उनमें छुट्टा जानवर बंद करवाने में सरकार विफल रही है और गौशाला योजना के अंतर्गत लाखों करोड़ों रुपए अधिकारी खा रहे हैं ऊपर से सरकार किसानों को अपने फसलों की रक्षा करने के लिए लगाया जा रहे कटीले तारों को हटवाने का आदेश कर रही है और कटीले तार लगाने वाले किसानों पर मुकदमा पंजीकृत कराने की धमकी दे रही है जबकि यदि सरकार छुट्टा जानवरों को पकड़ कर गौशालाओं में बंद कराने में सफल हो जाए तो किसानों को तार लगाने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी यदि सरकार छोटा जानवरों को गौशाला में बंद नहीं करा रही है तो किसान भी खेतों से तार नहीं हटाएंगे इसके लिए चाहे क्यों ना पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन चलाना पड़े भारतीय किसान यूनियन चढूनी पीछे नहीं हटेगी

वही बैठक को संबोधित करते हुए बलराम यादव ने कहा चिराग तले अंधेरा जैसी कहावत सही होते हुए देख सकते हो जनपद मुख्यालय पर जिलाधिकारी महोदय की आंखों तले कचहरी के सभी मार्ग जर्जर हालात में है तथा नगरपालिका नवाबगंज की शायद ही कोई सड़क ऐसी होगी जो दुरुस्त हो जिसमें गड्ढा ना हो साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें अत्यंत जर्जर है कुछ तो बोलते दोस्त हैं जो हर समय दुर्घटनाओं को दावत दे रही है चीन में शारदा नहर से लेकर बाराबंकी शहर तक और सूत मिल से लेकर भयारा होते हुए मसौली तक और वही जेल रोड से खेवली तक ग्वारी होते हुए बंकी वा चंदौली मार्ग पूर्णतया जर्जर है जो हर समय दुर्घटनाओं को दे रहा है। उसी जगह नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री फैसल मलिक ने कहा कार्यालय बाराबंकी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जिसमें कोई भी पटल ऐसा नहीं है जिस पर बिना सुविधा शुल्क दिए किसानों गरीबों मजदूरों का कार्य हो सके।  वह भी सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से 4 गुना ज्यादा सुविधा शुल्क वसूला जाता है जिसमें पुरानी लर्निंग लाइसेंस के टेस्ट के नाम पर ₹850 तथा परमानेंट लाइसेंस के नाम पर 1250 रुपया वसूला जाता हैयदि कोई आन किसान बाहर से फैसले से लर्निंग लाइसेंस बना लेता है तो उसको परमानेंट कराने में ₹1000 सरकारी फीस तथा अट्ठारह सौ पचास रुपया सुविधा शुल्क देना पड़ेगा तभी वह टेस्ट पास कर पाएगा जो नई लर्निंग लाइसेंस भी जन सेवा केंद्र अथवा घर से आवेदन का टेस्ट पास कर लेता है तो अधिकतर उसे रिजेक्ट कर दिया जाता है अथवा पूर्वल 15 15 दिन बाद किया जाता है जबकि ₹850 देकर संभागीय कार्यालय में टेस्ट करता है तो दूसरे ही दिन अपूर्वल कर लर्निंग निर्गत कर दी जाती है और हैवी लाइसेंस में मार्कशीट के नाम पर ₹3500 वसूला जाता हैतथा फाइनल कर आने तक 12 से ₹14000 खर्च आ जाता है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भारतीय किसान यूनियन चढूनी जनपद में भ्रष्टाचार मुक्त किसान हित में आंदोलन चलाएगी।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से किसान नेता शोएब राइन, लालजी यादव, किसान नेता बृजेश यादव, कृष्ण कुमार यादव, अभिनंदन यादव, सुमित यादव, तौहीद खान, मोहम्मद कलीम उर्फ मुनिया, दीपक सिंह, रिजवान अहमद, जितेंद्र सिंह, वर्मा महेंद्र यादव, विपिन वर्मा, मोहम्मद जुबेर कुरेशी, मोहम्मद आलम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद गुफरान, भानु वर्मा, मुख्तार अहमद, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद महेश, राम जानकी, सरोज भारती, रेनू देवी, सरोज कुमारी, आफताब अंसारी, शक्ति चौधरी, वीर यादव, मुकेश, नवनीत कुमार वर्मा, विजेंद्र सिंह, नायला, अंजुम, मोहम्मद रियाज, हरिश्चंद्र कश्यप, खन्ना खान, माशूक अहमद, मोहम्मद नदीम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!