पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे खुला हत्या का राज, नाबालिग ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर की गई थी हत्या,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध दर्ज किया हत्या का मुकदमा,

बदायूं। नाबालिग ई-रिक्शा चालक हिमांशु (17) की हत्या गला दबाकर की गई थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस तथ्य की पुष्टि हुई है। वहीं पुलिस ने सोमवार देर रात परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या कर लाश छिपाने का मुकदमा कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश जारी है, जल्द ही कातिल बेनकाब कर दिया जाएगा। उझानी निवासी नत्थू का बेटा हिमांशु ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार सुबह हिमांशु रिक्शा लेकर घर से निकला, जबकि इसके बाद उसका कोई पता नहीं लगा। शाम तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जबकि सोमवार को परिवार के लोग थाने पहुंचे तो पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली। शाम को हिमांशु का शव जरीफनगर थाना क्षेत्र के बांद्रा गांव में धान के खेत के बीच पड़ा मिला। मामले की जानकारी पर पहुंची जरीफनगर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। जबकि आसपास के थानों से इनपुट जुटाना शुरू किया गया तो शव की शिनाख्त हो सकी। परिजनों का कहना था कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है।  मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। प्रभारी निरीक्षक उझानी मनोज कुमार ने बताया कि किशोर की गुमशुदगी उझानी में दर्ज थी, ऐसे में मुकदमा भी यहीं लिखा गया है। परिवार वाले फिलहाल किसी से रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!