उझानी मे मृत गायों का हुआ वीडियों वायरल, वायरल वीडियों के उपरांत ही रात मे दफन किए गए गायों के शव,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। उझानी क्षेत्र में तीन-चार मृत गायों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ ही एक पत्र भी सामने आया है। इसमें कुछ ग्रामीणों ने मृत गायें बुटला गोशाला की बताते हुए ब्लॉक के अफसरों से शिकायत करने का दावा भी किया है, लेकिन दो दिन पहले की घटना के बाद किसी ने सुध नहीं ली। वीडियो सामने आने के बाद वीडीओ और पशु चिकित्सक मंगलवार रात मौके पर पहुंच गए। वीडियो मंगलवार देर शाम वायरल हुआ। वीडियो और फोटो में जंगल में पड़ी मृत गायें तो नजर आ रही हैं, लेकिन जंगल बुटला गांव से किस ओर है, यह साफ नहीं हो पाया। वीडियो के साथ वायरल शिकायती पत्र में गांव के कुछ लोगों के हस्ताक्षर भी हैं। ग्रामीण धीरेंद्र ने दावा किया है कि मृत गायें बुटला गोशाला की हैं। दो दिन पहले इनकी मौत हुई, लेकिन उन्हें दफनाने की बजाय जंगल में फेंक दिया गया। धीरेंद्र के मुताबिक उसने ब्लॉक के अफसरों से शिकायत भी की थी। फिर भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। गायों की मौत का मामला वायरल हो जाने के बाद ब्लॉक कर्मियों को भी भनक लग गई। रात करीब साढ़े आठ बजे वीडीओ शिखर गौड़ समेत पशु चिकित्सक विवेक माहेश्वरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोशाला कर्मियों समेत प्रधान जोगराज से बात की। इसके बाद मृत गायों को दफनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
बीडीओ अमर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया तो संबंधित कर्मियों को मौके पर भेज दिया गया। एक गाय की मौत हो जाने की जानकारी मिली है। वह गोशाला की है या फिर घुमंतू, यह जांच के बाद ही पता लगेगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!