ट्रैक्टर ट्राली तथा पिकअप में पीछे बैठकर सफर न करें जीवन बहुमूल्य है,शिवनरायन सिंह

मसौली बाराबंकी। ट्रैक्टर ट्राली का सफर जानलेवा है ट्रैक्टर ट्राली तथा पिकअप में पीछे बैठकर सफर न करें जीवन बहुमूल्य है अपने जीवन की रक्षा के लिए आम जनता को सजग होना पड़ेगा तथा ट्रैक्टर मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह लोग नहीं सुधरेंगे तो पुलिस कड़ी कार्रवाई के लिए बाध्य होगी। उक्त बातें रविवार को पंचायत भवन बड़ागांव में आयोजित ग्राम समाधान दिवस में उपस्थित ग्रामीणों से रूबरू होते हुए प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह ने कही उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़कों के वाहन चलाने व बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने की अपील की श्री सिंह ने कहा कि नियमों का उलंघन करने पर यातायात अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 दुर्गा पूजा समिति के वलिंटियरो को वितरित किया टीशर्ट


प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह ने दुर्गा पूजा समिति बड़ागांव के पदाधिकारियों से कहा कि कलश एव प्रतिमा जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाले तथा कोई नयी परम्परा का निर्वहन न करे उन्होंने दुर्गा पूजा समिति द्वारा नामित किये गये दस वालंटियरों को ड्रेस कोड टीशर्ट का वितरण करते हुए कहा कि जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग सम्पन कराने में आप सभी की बड़ी जिम्मेदारी है ड्रेस कोड में आप पुलिस के रूप में कार्य करेंगे।
ग्राम समाधान दिवस में हल्का प्रभारी मुन्ना कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, दिनेश कुमार रस्तोगी, कल्लूराम यादव, रितेश यादव, शाहिद अली, मो0 गुफरान, पप्पू गौतम, रामलखन रावत, रामसनेही यादव, वीरेंद्र यादव, अरुण कुमार नाग, अंगद गौतम, डॉ0 मायाराम यादव, शब्बू खान,मुस्ताक राईन, सफी भाई, अकबर शाह, फय्याज, फहीम शाह, मो0 समी, नबी अहमद सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Don`t copy text!