अशफाक़ सैफी अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश सरकार का नगर सहसवान में हुआ जोरदार स्वागत
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। सरकारी दौरे पर निकले अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशफाक़ सैफी ने सर्वप्रथम बदायूंँ में जिले के विभिन्न अधिकारी गणों के साथ समीक्षा बैठक की | बैठक के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उझानी होते हुए सहसवान पहुंचे जहां आफताब अहमद सैफी & इकबाल अहमद सैफी के आवास पर रूही ऑप्टिकलस & केयर सेन्टर एवं ज्वाइंट केयर & फिजियोथेरेपी केयर सेन्टर ने माननीय अध्यक्ष महोदय का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया | इस अवसर पर डी.के. भारद्वाज पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विधानसभा सहसवान , अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अरशद अलवी , जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बदायूंँ भाजपा युवा नेता आदिल सैफी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे , और आये हुए अतिथियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

