खेत की रखवाली करने गए युवक की गोली मारकर हत्या युवक की हत्या से गांव में सनसनी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। खेत की रखवाली करने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी ।युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर एसएसपी डॉ० ओपी सिंह व एसपीआरए सिद्धार्थ वर्मा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दे पूरा मामला मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर घँसुलिया का है । गांव निवासी दुर्गेश (38) पुत्र दाताराम अपने पिता के साथ खेत की रखवाली करने के लिए गया था ।रात्रि लगभग नौ बजे के करीब कुछ लोगों ने दुर्गेश को घेरकर कनपटी पर गोली मार दी ।कनपटी पर गोली लगने से की युवक की मौके पर ही मौत हो गई । युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया रोते बिलखते परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े । गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते ग्रामीणों को हुजूम घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। मामले की सूचना पर पहुंची मुजरिया पुलिस ने उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी ।सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० ओपी सिंह एसपीआरए सिद्धार्थ वर्मा सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

बेसुध हुआ पिता

पिता पुत्र दोनों खेत की रखवाली करने के लिए घर से निकले थे ।लेकिन पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने पुत्र को घेरकर वही गोली मारकर ढेर कर दिया। पिता की आंखों के सामने पुत्र को गोली मारने के बाद आरोपी इत्मीनान से मौके से फरार हो गए। पुत्र की मौत के बाद पिता दाताराम बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा।

विकलांग है पत्नी

मृतक की पत्नी विकलांग है और चार छोटे-छोटे बच्चे हैं युवक की मौत के बाद पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है ।तो वही छोटे छोटे बच्चे भी पिता को खोकर रो रहे हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!