डीजल चोर अहमदपुर गांव के अंदर बुलेरो छोड़कर फरार
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
बुलेरो में तलाशी के दौरान 6 करपा सहित पाइप बरामद
मसौली बाराबंकी। हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने की सूचना पर पहुँची पीआरवी पुलिस एव डीजल चोरो के बीच हाईवे पर एक घण्टा लुकाछिपी का खेल चलता रहा आखिरकार पुलिस से घिर चुके डीजल चोर अहमदपुर गांव के अंदर बुलेरो छोड़कर फरार हो गये। बुलेरो में तलाशी के दौरान 6 करपा सहित पाइप बरामद हुआ है।
बीती रात्रि लखनऊ – अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोलिंग में लगी पीआरवी 1710 के आरक्षी बालेन्द्र कुमार, आरक्षी सन्दीप कुमार, एच जी सुददनराम चालक ललित मोहन पांडेय को सूचना मिली कि जलालपुर गांव के निकट एक बुलेरो गाड़ी जो पेट्रोल पंप एव ढाबो पर खड़े वाहनों से डीजल की चोरी करने के प्रयास में है सूचना पाते ही डायल 112 की पीआरवी 1710 ने डीजल चोरो का पीछा किया तो डीजल चोर बुलेरो सहित अयोध्या की ओर भाग खड़े हुए और बघौरा ओवरब्रिज के निकट पुलिस को चकमा देकर ओवरब्रिज से नीचे से भाग निकले पीआरवी ने पीछा किया तो वाहन फिर बाराबंकी की ओर भाग निकली पीछा करने पर डीजल चोर वाहन को मोड़ कर पुनः अयोध्या की ओर भाग निकले। इस दौरान करीब एक घण्टा पुलिस एव डीजल चोरो के बीच लुकाछिपी चलता रहा। पीआरवी 1710 द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना देने पर हरकत में आयी पुलिस से घिरता देख डीजल चोर अहमदपुर टोल प्लाजा से पहले अहमदपुर गांव की ओर भाग खड़े हुए डीजल चोरो का पीछा कर रही पुलिस को देख आखिरकार डीजल चोर अहमदपुर गांव के अंदर वाहन को छोड़कर फरार हो गये। थाना सफदरगंज की पीआरवी 1710 की पुलिस ने लावारिस हालात मे यूपी 36 एफ 1149 को कब्जे में लेते हुए जमातलाशी ली तो बुलेरो के अंदर से 6 प्लास्टिक के करपे व पाइप बरामद हुए।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

