मसौली बाराबंकी। ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में कराये जा रहे कार्यो की जानकारी लेने के लिए गुरुवार को बीईओ उदयमणि पटेल ने प्राथमिक विद्यालय सफदरगंज का जायजा लिया। बताते चले की परिषदीय विद्यालयों को मॉडल रूप देने के लिए शासन ने परिषदीय विद्यालयों की टूटी छतें व फर्श दुरुस्त कराने, बाउंड्रीवाल, खिड़की-दरवाजे, पेयजल, शौचालय बनवाने, विद्युतीकरण व किचेन गार्डेन आदि सुविधाओं से लैस करने के लिए आपरेशन कायाकल्प शुरू किया है। इसी को लेकर गुरुवार को बीईओ उदय मणि पटेल ने प्राथमिक विद्यालय सफदरगंज का जायजा लिया तथा कार्य पर थैंक्यू बोला। इस मौके पर मनोज कुमार शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव मनीष कुमार शुक्ला, घनश्याम लाल, मो0 वैस आदि लोग मौजूद थे।
नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

